राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के शिष्ट मण्डल ने की वरिष्ठ मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से भेंट।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन के शिष्ट मण्डल ने की वरिष्ठ मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से भेंट।

जोधपुर, 7 जनवरी 2020। भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से विप्र फाउंडेशन का एक शिष्टमंडल मिला। सदस्यों द्वारा विगत दस वर्षीय यात्रा की विवरणिका भेंट कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी माननीय मंत्री महोदय को दी गयी। मंत्री महोदय ने अत्यन्त रुचिपूर्वक विप्र फाउंडेशन के कार्यों को सुना, समझा व सराहना की। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का सम्मान भी किया गया। विफा जोधपुर जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकुल अंगिरस ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिगण ने श्री शेखावत को बताया कि संस्था ने गत १० वर्षों में अनेक जनकल्याण के प्रकल्प हाथ में ले रखे है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और स्किल को लेकर अनेक कार्य किये है। प्रतिनिधिमण्डल में विफा जोधपुर जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकुल अंगिरस, यशस्वी समाजसेवी श्री राजकुमार हर्ष व अन्य विप्रजन शामिल थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…