राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील जी ओझा के पूज्य पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा का देवलोक गमन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील जी ओझा के पूज्य पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा का देवलोक गमन।

जयपुर,22 दिसंबर 2020 । विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील जी ओझा के पूज्य पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा का जयपुर के स्थानीय हॉस्पिटल में देवलोक गमन हो गया। स्व. कोडाराम जी अपनी पौत्री (श्री सुशिल ओझा की सुपुत्री) के विवाह पर जयपुर आये हुए थे। शादी के चार रोज बाद ८५ वर्षीय श्री कोडाराम जी की तबियत अचानक ख़राब होने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। ८-९ दिन के इलाज के दौरान श्री कोडाराम जी ने २२ दिसंबर २०२० को दोपहर में अपनी अंतिम साँस ली। स्व. कोडाराम जी अपने पिछे पत्नी श्रीमती शान्ति देवी ओझा, सुपुत्र श्री सुशील ओझा, सुपुत्री राजू देवी, सुपौत्र श्री दीपक ओझा, सौपुत्री सौ. संगीता एवं सौ. कविता जैसा भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है। इस समाचार को सुन कर देश भर के विप्रों में शोक की लहर दौड़ गयी

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…