राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के सेवाप्रकल्प के इस महायज्ञ में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन प्रदत।

विप्र फाउंडेशन के सेवाप्रकल्प के इस महायज्ञ में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन प्रदत।

नागौर,10 मई 2021। नागौर जिले के धोलिया गाँव के मूल निवासी व कोलकाता प्रवासी पं. नन्दलाल जी रामदेई देवी इनाणियाँ के यशस्वी पुत्र श्री शिवदयाल दाधीच एक सेवाभावी और दानवीर व्यक्तित्व के धनि है। आपका कोलकाता में समृद्ध व्यपार है। श्री शिवदयाल दाधीच के सुपुत्र चि.आयुष का शुभ विवाह अभी सालासर में सौ.आरती के साथ संपन्न हुआ है। परिवार में खुशी के इस अवसर पर श्री शिवदयाल जी दाधीच ने अपने ज्येष्ठ भ्राता श्री एम.डी. साहब की प्रेरणा से विप्र फाउंडेशन को एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन दान की है। आपकी दानवीरता जगजाहिर है। श्री दाधीच ने अपने गाँव में स्कूल आदि अनेक विकास कार्यों में आपका उल्लेखनीय योगदान है। महर्षि दाधीच सेवा ट्रस्ट को भी आपका सिंचन जगजाहिर है। विप्र फाउंडेशन परिवार की ओर से नव विवाहित युगल को सुखमय वैवाहिक जीवन की अनेकानेक शुभाशीष।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…