राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम शाखा ने वृद्ध आश्रम सैक्टर - 4, गुरुग्राम में सेवा कार्य।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम शाखा ने वृद्ध आश्रम सैक्टर - 4, गुरुग्राम में सेवा कार्य।

गुरुग्राम, 8 नवंबर 2020 । हर महीने कि भांति आज 8 नवम्बर रविवार को फिर विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम शाखा ने वृद्ध आश्रम सैक्टर - 4, गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ व जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र गौड़ के नेतृत्व में महामंत्री श्री अनिल अत्री, महामंत्री श्री सत्य नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री संदीप भारद्वाज, संयोजक श्री राजेश शर्मा, श्री प्रवीण कौशिक आदि की मौजूदगी में पूरे एक महीने का राशन व अन्य जरूरत कि सामग्री पहुचाई। ज्ञात करें कि विप्र फाउंडेशन जोन-३ हरियाणा की गुरुग्राम इकाई लगातार पिछले 7 महिने से ये पुनीत कार्य कर रहा है और एक साल तक वृद्ध आश्रम को गोद लिया हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि विप्र फाउंडेशन विप्र केयर के अन्तर्गत शिक्षा, कन्या विवाह, चिकित्सा और राशन वितरण का कार्य भी सुचारु रूप से चला रहा है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…