राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन चूरू इकाई ने जरूरतमंदों को भोजन के 1100 पैकेट वितरित किए।

विप्र फाउंडेशन चूरू इकाई ने जरूरतमंदों को भोजन के 1100 पैकेट वितरित किए।

चूरू 28 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन चूरु तहसील इकाई की तरफ से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत मनाए जा रहे चार दिवसीय आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान का समापन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के सहयोग से एमपी चौक गेर अखाड़े और विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 1100 भोजन के पैकेट वितरण किए गए। जिला मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश जोशी ने बताया कि जरूरतमंदों को भोजन वितरण के पश्चात् अखाड़े के कार्यकर्ताओं का तहसील कोऑर्डिनेटर श्री इंद्र चन्द शास्त्री एवं श्री योगेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सम्मान किया गया। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा, प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर अरविंद गौड़, श्री अजय शास्त्री, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ रमेश शर्मा, श्री आशीष शाहपुरा, वैद्य सुदर्शन शर्मा, पार्षद राहुल पारीक, तहसील अध्यक्ष श्री रमाकांत शर्मा आदि ने सम्मान किया व भोजन के पैकेट के लिए नगद राशि प्रदान की गई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…