राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन चूरू द्वारा रतनगढ़ विधायक श्री अभिनेष महर्षि का सम्मान।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन चूरू द्वारा रतनगढ़ विधायक श्री अभिनेष महर्षि का सम्मान।

चूरू,26 मार्च 2021 । विधानसभा सत्र के दौरान रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षी द्वारा ईडब्ल्यूएस में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र तथा फीस में अन्य आरक्षित वर्ग के तरह छूट देने के लिए जोरदार शब्दों में विषय को रखा गया। सरकार ने इस आग्रह को मानते हुए आयु तथा फीस में अन्य आरक्षित वर्ग की तरह सवर्णों में भी आयु सिमा में छूट प्रदान की है। शुक्रवार सायंकाल तोलियासर भैरव मंदिर चूरू में रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षी का विप्र फाउंडेशन चूरू द्वारा अभिनंदन किया गया और विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने श्री महर्षि का आभार जताया। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, महामंत्री महेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी कैलाश नोवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र दाधीच, महामंत्री शिवकुमार शर्मा, सुरेश सारस्वत, संदीप पाटिल, कमल बोचीवाल, पवन पीपलवा, महेश गौड़ आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनेश महर्षी का स्वागत किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…