राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की महिला कार्यकारिणी की घोषणा।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की महिला कार्यकारिणी की घोषणा।

रायपुर, 13 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन जोन-१३ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चरण शर्मा के आदेश अनुसार और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सोनाली शर्मा ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश ऑफिस बियरर्स और कार्यकारिणी सदस्यों की विधिवत घोषणा की। जो कि हमारे समाज के लिए और हमारे समाज की महिलाओं के लिए अत्यंत ही हर्ष और गौरव की बात है। श्रीमती सोनाली शर्मा जी ने अपनी टीम में सभी को साथ में लेते हुए बहुत ही अच्छी टीम तैयार की है। हम सभी आशा करते हैं कि आपका यह कार्य और आप की प्रदेश कार्यकारिणी की पूरी टीम विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं और साथ ही साथ आप सभी को मकर सक्रांति की बहुत-बहुत बधाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…