राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जयपुर द्वारा परशुराम सर्किल रेलवे स्टेशन पर परशुराम जी की मूर्ति स्थापना की अपील

जोनल समाचार

जयपुर, १५ अप्रैल २०१८। विप्र फाउंडेशन जयपुर (शहर) के जिलाध्यक्ष केदार शर्मा के नेतृत्व में जिला महामंत्री श्याम लाल शर्मा, उपाध्यक्ष आर डी उपाध्याय, पार्षद कौशल शर्मा, पार्षद दिनेश अमन, एडवोकेट खेमचंद शर्मा ने जयपुर के लोकप्रिय मेयर डॉक्टर अशोक लाहोटी से नगर निगम में मुलाकात की। श्री केदार शर्मा ने महापौर श्री लाहोटी को अवगत कराया कि मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित परशुराम सर्किल पर वर्तमान में लगी हुई भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति खण्डित और जीर्णावस्था में है और आगामी १८ अप्रैल को श्री परशुराम जन्मजयन्ति का त्यौंहार धूमधाम से मनाया जाना है। ऐसे में परशुराम सर्किल, रेलवे स्टेशन, जयपुर में भगवान श्री परशुरामजी की मूर्ति लगाने की आवश्यकता महसूस करते हुए विप्र फाउण्डेशन महापौर श्री लाहोटी से इसकी अनुमति की अपेक्षा रखता है। महापौर डॉक्टर अशोक लाहोटी जी ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए अनुमति प्रदान की। विप्र फाउंडेशन, जयपुर के पदाधिकारियों ने महापौर डॉक्टर अशोक लाहोटी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…