राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन ज़ोन- 1ए ने आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान के रूप में मनाया श्री परशुराम का जन्मदिन।

विप्र फाउंडेशन ज़ोन- 1ए ने आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान के रूप में मनाया श्री परशुराम का जन्मदिन।

उदयपुर, 25 अप्रैल 2020। ब्राह्मणों के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की ओर से श्री दुर्गा सप्तशती के महामारी नाशक मंत्र के जाप शुरू हुए। भगवान परशुराम युवा शाखा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रीमाली ने बताया की विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री धर्म नारायण जोशी, जोन 1ए के प्रदेश अध्यक्ष श्री के के शर्मा के नेतृत्व में कटावला सराडा के महंत घनश्याम महाराज ने सेक्टर 13 वल्लभाचार्य पार्क में भगवान परशुराम प्रतिमा की पूजा अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीकांत जोशी, युवा शाखा के श्री नरेंद्र पालीवाल, जिला शाखा के श्री त्रिभुवन व्यास उपस्थित थे। रेवासा के पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज वेदांती ने ऑनलाइन मंत्र जाप को घरों में करने का संकल्प दिलया। विप्र फाउंडेशन के चार दिवसीय आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान मैं जरूरतमंदों को भोजन की थाली उपलब्ध करवाने का संकल्प भी लिया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…