राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जैसलमेर इकाई दवरा नहर कॉलोनी जैसलमेर में आयुर्वेद काढ़ा वितरित किया गया ।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जैसलमेर इकाई दवरा नहर कॉलोनी जैसलमेर में आयुर्वेद काढ़ा वितरित किया गया ।

जैसलमेर, 25 फरवरी 2021। वैश्विक महामारी कोरोना के पुनः बढ़ते रोग को देखते हुवे और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने हेतु विप्र फाउंडेशन ने स्थानीय नहर कॉलोनी में आयुर्वेद काढ़ा वितरित किया। विप्र फाउंडेशन जैसलमेर के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि यह काढ़ा अनुभवी वैद्याचार्यों की देख-रेख में बनाया जाता है और स्वास्थ्य में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। विप्र फाउंडेशन की टीम ने आज जैसलमेर स्थित इंदिरा गांधी नहर परियोजना कैनाल कॉलोनी के विश्राम गृह में आयुर्वेद काढ़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री व्यास ने काढ़े का सेवन केसे करे यह जानकारी सभी को दी। इस कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी मोहन खत्री, चित्रेश खड़गावत, गोरधन आचार्य, शैतान सिंह राठौड़, हेमन्त सोनी, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुरेशपाल सिंह, इंटक नेता भेरूलाल गोंड, मुख्तियार अली, नरपत सिंह,डी ए, भोम सिंह, खेम सिंह, रहमत तुल्ला खान आदि सम्मलित थे ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…