राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोधपुर द्वारा आयोजित VPL-2 में जनप्रतिनिधियों का आगमन।

विप्र फाउंडेशन जोधपुर द्वारा आयोजित VPL-2 में जनप्रतिनिधियों का आगमन।

जोधपुर, 4 अप्रैल 2021 । विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में जोधपुर में आयोजित VPL-2 में बतौर अतिथि युवा नेता और जोधपुर वार्ड संख्या 51 के पार्षद श्री नरेश जोशी आज क्रिकेट मैदान में पहुँचे वहीँ जोधपुर के वार्ड 27 के पार्षद और युवा नेता श्री मोहित ओझा भी खिलाडियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच ने भी पहुँच कर खिलाड़ी व आयोजकों की हौसला अफजाई की। श्री मुकेश दाधीच ने कहा कि युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रवि शर्मा के समन्वय में यह शानदार आयोजन हो रहा है। इसी अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत, प्रदेश प्रभारी व वीसीसीआई अध्यक्ष नवीन जोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार व्यास, प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश सारस्वत, जोधपुर जिलाध्यक्ष श्री मुकुल अंगिरस सहित पूरा विप्र फाउंडेशन परिवार आयोजन आज फाइनल डे की सफलता में सक्रिय रहा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…