उदयपुर, 20 अक्टूबर 2019। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री रघु शर्मा के उदयपुर आगमन पर विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री के. के. शर्मा ने श्री रघु शर्मा को विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों एवं प्रकल्पों से अवगत कराया जबकि प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी ने वर्तमान में संगठन द्वारा संचालित जान हितार्थ गतिविधियों की जानकारी दी। इस पर श्री रघु शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन से मै शुरू से ही परिचित हूँ तथा बहुत ही कम समय में विफा की प्रगति की मै भूरि भूरि प्रसंशा करता हूँ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिम्मत नागदा, श्री गोविन्द पालीवाल, श्री सत्यनारायण पालीवाल, श्री हरीश आर्य, श्री कैलाश शर्मा, श्री त्रिभुवन व्यास, श्री दिनेश पानेरी, श्री शिवदान शंकर शर्मा, श्री यशवंत पुजारी आदि द्वारा पुष्पाहार पहना कर स्वागत किया गया।
विप्र फाउंडेशन जोन-१ए द्वारा चिकित्सा मंत्री आदरणीय श्री रघु जी शर्मा का अभिनन्दन।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…