राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१बी द्वारा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती अर्चना शर्मा का स्वागत।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१बी द्वारा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती अर्चना शर्मा का स्वागत।

बीकानेर, 16 फ़रवरी 2021। विप्र फाउंडेशन जोन-1बी, बीकानेर द्वारा आज होटल लक्ष्मी निवास, लालगढ़ पैलेस में विप्र फाउंडेशन की प्रबल समर्थक एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती अर्चना शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष भवर पुरोहित के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, मुकेश सारस्वत, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता पारीक, महामंत्री श्रीमती सरला राजपुरोहित, चित्रा शर्मा, विप्र फाउंडेशन के युवा जिलाध्यक्ष विजय पाइवाल, विप्र फाउंडेशन कोषाध्यक्ष गोरधन आचार्य, सचिव छोटूलाल चुरा, अरुण कल्ला, हेमंत शर्मा, संजय व्यास व अन्य साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर अर्चना जी को कोरोना काल मे विप्र फाउंडेशन संगठन द्वारा की गई गतिविधियों से भी अवगत करवाया गया। श्रीमती शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के साथ उनके दीर्घ जुड़ाव का उल्लेख करते हुए संस्था की गतिविधियों की सराहना की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…