कटक,3 अप्रैल 2020। । विप्र फाउंडेशन के महती अभियान सात दिन में सात लाख मास्क वितरण के अंतर्गत जोन-१० के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। विप्र फाउंडेशन जोन-10 ओडिसा की कटक ईकाई के जिला अध्यक्ष श्री नथमलजी जोशी, जिला सचिव श्री प्रदीपकुमारजी शर्मा के नेतृत्व मे आज स्थानीय लालबाग थाना व पुरीघाट थाना क्षेत्र मे जरुरतमंदों को, राहगीरों एवं रिक्सा तथा आटो-चालकों को "कोरोना-वायरस" के संक्रमण से बचाव हेतु "मास्क" का वितरण किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा पुरे परिवार को घर में ही रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर जोन-10 के महासचिव श्री दिनेश जोशी, श्री संजयजी शर्मा, श्री कौशलजी शर्मा, श्री राजकुमारजी शर्मा, श्रीअशोकजी चौबे, एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मौजूद रह कर अपना सहयोग दिया।
विप्र फाउंडेशन जोन-१० कटक इकाई द्वारा कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…