राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१३ छत्तीसगढ़ की रायपुर ग्रामीण की तरफ से सदस्यता अभियान शुरू।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१३ छत्तीसगढ़ की रायपुर ग्रामीण की तरफ से सदस्यता अभियान शुरू।

रायपुर, 8 नवंबर 2020 । विप्र फाउंडेशन जोन-१३ छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण का सदस्यता अभियान शुरू से ही जोर-शोर से चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विप्र फाउंडेशन रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम जी, श्री हवासिंह शर्मा जी, श्री मंगतराम शर्मा, श्री आजाद शर्मा, श्री राजू शर्मा ने प्रथम दिन में 31 लोगों को सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इस अभियान को निरंतर और अलग अलग क्षेत्रों चलाया जायेगा। इसके साथ ही श्री शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री चरण शर्मा जी को विश्वास दिलाया कि यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी और अपनी संस्था को ऊंचे मुकाम तक लेकर जाएंगे। जोन-१३ के प्रत्येक ब्राम्हण को विप्र फाउंडेशन का सदस्य बनाया जाये, यही इस अभियान का उद्देश्य है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…