राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१ की कमान श्री राजेश कर्नल को।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१ की कमान श्री राजेश कर्नल को।

जयपुर, 1 सितम्बर २०२०। जयपुर संभाग के कद्दावर व्यक्तित्व, जयपुर बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष, गुर्जरगौड़ छात्रावास जयपुर के अध्यक्ष, राजस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष, सुबोध कॉलेज जयपुर के पूर्व महामंत्री, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के निवर्तमान महामंत्री, तीन दशकों से समाजसेवा में सक्रिय भूमिका के सशक्त, तेजस्वी व ओजस्वी हस्ताक्षर एडवोकेट श्री राजेश कर्नल को विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 जयपुर का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही संस्था के प्रस्तावित सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण कार्य हेतु एक को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति में श्री शंकर शर्मा, श्री ओमेन्द्र भारद्वाज, श्री धर्मनारायण जोशी, पं.देवीशंकर शर्मा, श्री मुकेश दाधीच, श्री विनोद अमन एवं श्री सतीशचन्द्र शर्मा को शामिल किया गया है। विप्र फाउंडेशन जोन-1 के अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केन्द्रीय प्रभारी श्री सत्यनारायण श्रीमाली, मुंबई स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में को-ऑर्डिनेशन कमेटी में शामिल रहेंगे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारिवृन्द को बधाई व शुभेक्षाएँ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…