राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१ की कार्यकारिणी का गठन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१ की कार्यकारिणी का गठन।

जयपुर, 4 फ़रवरी 2021 । विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा की अनुशंषा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री सुनील शर्मा के अनुमोदन पर विफा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश चन्द्र शर्मा को जोनल संगठन महासचिव का दायित्व प्रदान किये जाने की सूचना दी। इसी तरह उपरोक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की सहमति से बांदीकुई के योगेश शर्मा व जयपुर के अजय पारीक को जोनल महासचिव मनोनीत किया गया जबकि उद्योगपति नरेन्द्र हर्ष को विप्र फाउंडेशन जोन-१ का कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। मुख्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2022 तक का रहेगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा सीए ने नवमनोनित पदाधिकारिवृन्द को बधाई देते हुए आशा व्यक्त करी कि इनके नेतृत्व में जोन-1 में शानदार समाजोपयोगी गतिविधियों का संचालन होगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…