राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-७ ने सुदूर आंचलों में किया मास्क वितरण।

पुरुलिया, 2 अप्रैल 2020 । विप्र फाउंडेशन के महती अभियान सात दिन में सात लाख मास्क वितरण के अंतर्गत जोन-७ की मातृशक्ति ने कमर कश ली है। कोलकाता, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर में जहाँ मास्क वितरण का कार्य जोर शोर से चल रहा है वहीँ विप्र फाउंडेशन के आह्वान पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया शहर की विप्र मातृ शक्ति द्वारा मास्क वितरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। भारत भर में मसड़क की भयंकर किल्लत के चलते विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की पुरुलिया इकाई ने ५००० मास्क उत्पादित करने का निर्णय लिया और पूरे शहर में 5 हजार मास्क वितरित कर जरूरतमंदों को कोरोना कहर से बचाने का बीड़ा उठाया है। आज शहर के विभिन्न स्थानों पर रिक्शा चालकों और श्रमिकों को मास्क वितरित किये गए साथ ही निरीह जानवरों को चारा तथा पक्षियों को चुग्गा बरसाया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…