राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन 12A मापुसा में नई कार्यकारिणी का गठन

विप्र फाउंडेशन जोन 12A, मापुसा (गोवा) में साधारण सभा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जोन अध्यक्ष गोपी किशन शर्मा जी एवं क्षेत्रीय महामंत्री भगवान व्यास जी ने संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से आह्वान किया कि मापुसा, पणजी एवं नॉर्थ गोवा क्षेत्र में अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज को संगठन से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें

अध्यक्ष – हरीश राजपुरोहित एवं

महामंत्री – गौरव दवे श्रीमाली सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…