राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-13 की राजनांदगांव इकाई द्वारा वृक्षारोपण।

विप्र फाउंडेशन जोन-13 की राजनांदगांव इकाई द्वारा वृक्षारोपण।

राजनांदगांव, 5 जून 2020 । विप्र फाउंडेशन जोन-१३ की राजनांदगांव इकाई द्वारा राजनांदगांव में पौधरोपण का कार्य किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कचरू प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कचरू प्रसाद शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन का पर्यावरण को बचाने तथा प्रकृति को हरा भरा रखने का मुख्य उद्देश्य रहा है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश पदाधिकारीगण, राजसमंद चैप्टर के पदाधिकारीगण और शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्री कचरू प्रसाद शर्मा ने कहा कि पौधरोपण का यह कार्यक्रम घरों में तुलसी के पौधों के वितरण के साथ समाप्त किया जायेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…