राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-15 के युवा प्रकोष्ठ इकाई का विस्तार।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-15 के युवा प्रकोष्ठ इकाई का विस्तार।

सूरत, 17 अक्टूबर 2020 । विप्र फाउंडेशन सुरत ईकाई द्वारा आज युवा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कुछ प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गयी। विप्र फाउंडेशन गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष तुलसी भाई राजपुरोहित एवं सूरत के अध्यक्ष घनश्याम भाई सेवग, युवा ईकाई के अध्यक्ष प्रदीप पारिक की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में उपरोक्त घोषणाएँ हुई। गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष तुलसी भाई राजपुरोहित ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों को और ऊंचाई तक ले जाने की कामना की। भावी कार्यक्रमों की चर्चा में आगामी आगामी 25 अक्टूबर को विफा युवा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सुभाष रावल की देखरेख में विफा के विप्र गौरव भवन सारोली में महारक्तदान शिविर का आयोजन पर विचार किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जाँच परामर्श का भी आयोजन किया जायेगा। कोरोना महामारी में रक्त की भारी कमी के चलते विप्र फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…