राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-15 गुजरात ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-15 गुजरात ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

सूरत, 28 जून 2020 । कोरोना काल मे प्रदत सेवाओं के उपलक्ष में कोरोना योद्धा सम्मान की कड़ी में विप्र फाउंडेशन ज़ोन 15 सूरत द्वारा दुसरी बार आज विप्र फाउंडेशन के निजी भवन विप्र गौरव भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री नंदकिशोर जी शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर करीब 35 योद्धाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री नंदकिशोर जी शर्मा ने संगठन के महत्व को समझाते हुए विप्र फाउंडेशन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा व्यक्तिगत रूप से भी अपनी सेवाएं देकर विप्र फाउंडेशन को और अधिक गतिशील बनाने हेतु आश्वासन दिया। विशेष रूप से आमंत्रित गोप्रसादम महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु श्री विश्वनाथ पचेरिया एवं योगेंद्र जी शर्मा को समानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवक आलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सांवरमल माटोलिया, जिला महामंत्री श्री मीठालाल राजपुरोहित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रेम जोशी, श्री योगेंद्र शर्मा, श्री जे. पी. दीक्षित सहित अनेक विप्रगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…