राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-15 द्वारा श्री सुशील जी ओझा के पूज्य पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा को श्रृद्धांजलि।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-15 द्वारा श्री सुशील जी ओझा के पूज्य पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा को श्रृद्धांजलि।

सूरत, 27 दिसंबर 2020 । विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील जी ओझा के पूज्य पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा के देवलोक गमन पर रविवार को विप्र फाउंडेशन जोन 15 की ओर से श्रधांजलि सभा हुई। विप्र गौरव भवन में आयोजित श्रधांजलि सभा मे सभी ने दिवंगत आत्मा श्री कोडाराम राम जी ओझा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभा को सम्बोधित करते हुए पत्रकार महेश शर्मा ने कहा परिवार के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाला एक ही इंसान होता है और वो होता है पिता। जब तक पिता का सर पर हाथ होता है तब तक हम बहुत सी जिम्मेदारियों से मुक्त रहते हैं। हमारे जीवन मे पिता की अहमियत क्या होती है, यह हमें पिता बनने के बाद ही समझ मे आती है। धन्य थे कोडाराम जी जिन्होंने सुशील जी ओझा जैसे पुत्र को जन्म दिया। हमारी संवेदनाये आज ओझा परिवार के साथ है। हम पुण्यात्मा की चीर शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हैं। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रख कर पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विफ़ा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तुलसी भाई राजपुरोहित, सूरत जिला अध्यक्ष घनश्याम जी सेवग, महामंत्री दिनेश जी शर्मा, लालसिह राजपुरोहित, ललित दाधिच, मुरारी जी सारस्वत, विनोद सारस्वत ,विफ़ा युवा अध्यक्ष प्रदीप पारीक, सुभाष रावल सहित काफी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…