सूरत, 28 दिसम्बर 2017। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केबिनेट मंत्री श्री चतुर्वेदी के सूरत आगमन पर विफा जोन-15 के अधिकारीयों ने एक विशेष कार्यक्रम के तहत श्री अरुण चतुर्वेदी के सम्मान किया। इस अवसर पर अपना वक्तव्य देते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि विप्र फाउण्डेशन के संगठन के साथ ही समरसता को ध्यान में रखते हुए सभी समाजों के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। युवाशक्ति और नारीशक्ति के विकास एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉ. चतुर्वेदी ने व्यापार क्षेत्र में एक-दूसरे को सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सांवरमल माटोलिया, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा, जिला महामंत्री श्री मीठालाल अलीवाल, श्री किशन शर्मा, श्री संतोष शर्मा, पार्षद श्री विजय चौमाल, श्री गौरव श्रीमाली, श्री श्रवण जोशी, श्री रमेश पंचारिया, श्री विश्वनाथ पचेरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
विप्र फाउंडेशन जोन-15 द्वारा श्री अरुण चतुर्वेदी का सम्मान
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…