सूरत 29 फरवरी 2020। विप्र फाउंडेशन गुजरात की ओर से शनिवार को सारोली स्थित विप्र गौरव भवन में राजस्थान के रतनगढ़ क्षेत्र से विधायक श्री अभिनेश महर्षी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री महर्षि ने कहा कि विप्र फाउंडेशन देशभर में ब्राह्मण समाज की उन्नति के लिए अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे विधायक भले ही रतनगढ़ के हैं लेकिन सुदूर क्षेत्र में बैठे किसी भी भाई की मदद के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सांवरमल मटोलिया, विफा सूरत के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश शर्मा (दाड़ी), श्री सज्जन महर्षि सहित गणमान्य लोगों ने साफा और दुपट्टा पहनाकर श्री महर्षि का स्वागत एवं सम्मान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को पत्रकार महेश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, पूनम शर्मा, और दिनेश शर्मा ने संबोधित किया तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अंत में श्री सांवरमल मटोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विप्र फाउंडेशन जोन-15 ने किया श्री महर्षि का स्वागत।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…