हैदराबाद, 15 मई 2019। शहर के बन्जारा हिल्स स्थित प्रदेशाध्यक्ष श्री हरिनारायण व्यास के कार्यालय में ब्राम्हण समाज के सशक्त संगठन विप्र फाउंडेशन तेलंगाना की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में तेलंगाना के सभी जिलों और भाग्यनगर के ब्राम्हणों को प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया और वहां के विप्र बंधुओं से संपर्क करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इस समिति में श्री भगवान व्यास, श्री सुरेश शर्मा, श्री सागरमल त्रिवेदी, श्री आशीष जोशी और श्री संदीप जयलवाल शामिल है। जोन-16 के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण गौड़ ने बताया कि आगामी २६ मई तक पूर्ण कार्यकारिणी घोषित कर दी जायेगी साथ ही निर्णय लिया गया कि समाज में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए और अधिक ध्यान दिया जायेगा।
विप्र फाउंडेशन जोन-16की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…