राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-3 द्वारा राकेश टिकैत की विप्र समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध प्रदर्शन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-3 द्वारा राकेश टिकैत की विप्र समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध प्रदर्शन।

गुरुग्राम, 3 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन द्वारा गुरुग्राम, हरियाणा में तथाकथित किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा विप्र समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में कल शाम को विरोध प्रदर्शन किया गया व उपायुक्त महोदय के माध्यम से उनके निवास स्थान पर उनके प्रतिनिधि तहसीलदार गुरुग्राम को ज्ञापन देकर महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग की गयी कि राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। इसी कड़ी में विप्र फाउंडेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ जी ने आज अपने विचारो के माध्यम से विप्र बंधुओ को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा विप्र समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी से पूरा विप्र समाज आहत है। हमारी मांग है कि राकेश टिकैत विप्र समाज से सार्वजानिक माफ़ी मांगें। इस विरोध प्रदर्शन में गुरुग्राम के प्रबुद्ध विप्र बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…