राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-6, सिमडेगा जिला ईकाई की कार्यकारिणी का गठन

जोनल समाचार

झारखण्ड, 29 अक्टूबर 2017। विप्र फाउंडेशन जोन-6 के अंतर्गत सिमडेगा शाखा का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिमडेगा शाखा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा ने की। श्री ओमप्रकाश शर्मा और श्री कैलाश जी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सांवरलाल जी शर्मा, प्रदेश महासचिव गणेश दायमा सहित सिमडेगा ब्राह्मण समाज के अधिक से अधिक संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महासचिव ने विप्र फाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी समाज के बीच रखी। ऊपरोक्त बैठक में सर्व सम्मति से संजय शर्मा को जिलाअध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को जिलामहामंत्री, अरुणा शर्मा को महिला विंग की अध्यक्ष, स्वेता शर्मा को महिला विंग की महामंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि श्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा सिमडेगा के वर्तमान अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी शर्मा प्रदेश संरक्षक कमिटी में संरक्षक के पद का दायित्व निभायेंगे । नवनियुक्त sarankshak जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री को शीघ्र ही सिमडेगा शाखा की पूर्ण कमिटी के गठन करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्यामलाल जी शर्मा, राजू शर्मा, गोकुलचंद शर्मा, वेदप्रकाश नागवान, सुरेश शर्मा, लक्षमण शर्मा, रामप्रताप शर्मा, नरेश शर्मा, पंडित वासुदेव शर्मा, शंकर शर्मा, संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…