राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी को सूरत में सनातन

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन द्वारा गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी को सूरत में सनातन

विप्र फाउंडेशन द्वारा गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी को सूरत में सनातन श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से श्री संघवी की सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया है। श्री हर्ष संघवी ने अपने संबोधन में गुजरात सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और सामाजिक कल्याण की दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि गुजरात की जनता के लिए भी एक सम्मान है। गृह मंत्री जी ने विप्र फाउंडेशन के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर श्री घनश्याम सेवग, श्री दिनेश दाढ़ी, श्री जगदीश रतावा, श्री जगदीश सारस्वत, श्री विजय चोमाल, श्रीमती कामना खंडेलवाल, श्री मीठालाल जोशी, श्री दिनेश दाधीच, श्री कल्पेश रावल, श्री रामावतार पारीक उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…