राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा यू ट्यूब पर "Vipra TV" का विमोचन।

विप्र फाउंडेशन द्वारा यू ट्यूब पर "Vipra TV" का विमोचन।

कोलकाता, 25 मई 2020। आज का दिन विप्र फाउन्डेशन और इसके समस्त कार्यकर्ताओं के साथ साथ समस्त विप्र समाज के लिए एक गौरव का दिन था। विप्र फाउंडेशन ने अपने प्रेरणास्रोत- पुरोधा, संस्थापक संयोजक आदरणीय श्री सुशील जी ओझा के सपनों को साकार करते हुये " यू ट्यूब " पर "विप्र टीवी " का विमोचन किया। इस विप्र टीवी पर विप्र फाउंडेशन के द्वारा समग्र विप्र समाज के उत्थान के निमित्त किये जा रहे प्रयासों की जानकारी उपलब्ध रहेगी, साथ ही विप्र समाज के उत्थान के लिए भविष्य मे किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम विप्रों का भी अपना एक चैनल है, जहाँ सिर्फ हमारी और हमारे समाज और हमारे राष्ट्र की उन्नति पर ही चर्चा और उसके क्रियान्वयन के बारे मे ही काम होगा। विप्र टीवी के सपने को साकार करने मे कार्यरत समस्त उद्यमी भाईयों का एवं आदरणीय श्री ओझा जी का हृदय से धन्यवाद एवं सादर अभिनन्दन, एवं समग्र विप्र समाज को दिल से बधाई।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…