राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

केंद्रीय समाचार
विप्र फाउंडेशन द्वारा  समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

विप्र फाउंडेशन द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की कड़ी के अंतर्गत 20 अक्टूबर 2024 को सरदारशहर (चूरु) व सायला (जालोर- सांचोर) में समाज की सैंकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सरदारशहर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 500 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक श्री सुशील ओझा थे। अपने सम्बोधन में श्री ओझा ने समाज में एकजुटता का आव्हान किया। सायला कसबे के ब्रह्मर्षि खेतेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित दुसरे प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में जालोर- सांचोर की 385 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…