राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा 70 युवाओ को सरकारी सेवाओं में चयनित होने पर सार्वजनिक सम्मान।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन द्वारा 70 युवाओ को सरकारी सेवाओं में चयनित होने पर सार्वजनिक सम्मान।
सांचोर-जालोर 9 सितम्बर 2022।  सांचोर-जालोर में ब्राह्मण समाज के 70 युवाओ को सरकारी सेवाओं में चयनित होने पर विप्र फाउंडेशन द्वारा सार्वजनिक सम्मान किया गया-कुल 237 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया जिसमे 10 वी, 12 वी व ग्रेजुएशन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओ को विप्र फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया
इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, श्री धर्मनारायणजी जोशी (विधायक), श्री छगनसिहजी राजपुरोहित (विधायक), श्री राकेश पारीक (विधायक) श्री सुखराम विश्नोई-मंत्री राजस्थान सरकार, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सीए श्री सुनील शर्मा, (मुंबई) श्रीमती चन्द्रकांता राजपुरोहित (दिल्ली), श्री नवीन जोशी (जोधपुर), श्री हरचंदजी राजपुरोहित उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में आहोर, जालोर, सायला, बागोडा, भीनमाल, जसवन्तपुरा, रानीवाडा, सांचोर व चितलवाना सभी ब्लाक विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी के पदाधिकारी वृन्द सहित हजारो स्वजन उपस्थित रहे। 

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…