राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा बड़ा दिन पर तुलसी उत्सव के रूप में मनाया।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा बड़ा दिन पर तुलसी उत्सव के रूप में मनाया।

धौलपुर, 25 दिसंबर 2020। विप्र फाउंडेशन जिला कार्यालय धौलपुर में बड़ा दिन की जगह तुलसी पूजन और गीता जयन्ति के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष श्री हरिप्रसाद प्रधान के नेतृत्व में श्री रमेश मछरिया, श्री अनिल भरद्वाज, श्री राम शर्मा, श्री मुन्ना लाल, श्री राजेंद्र शर्मा और पंडित रमाकांत शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच तुलसी पूजन किया गया और पवित्र ग्रन्थ गीता की पूजा की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री हरिप्रसाद प्रधान ने कहा कि तुलसी सिर्फ पौधा नहीं हैं, यह जीवन डाटा है और सकारात्मक वातावरण का निर्माता है वहीँ गीता में इन्शान की सभी जिज्ञासाओं का समाधान है। युवामंच जिलाध्यक्ष श्री संजीव ने कहा कि तुलसी मनुष्य मात्र के लिए भगवान का वरदान है और गीता ने संसार को कर्म प्रधान बनने का सन्देश दिया है। इस अवसर पर भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी और भारत रत्न मदनमोहन मालवीय के जन्म दिन पर उनको यद् किया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…