राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन नेल्लूर चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन विस्तार पर जोर

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन नेल्लूर चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन विस्तार पर जोर

नेल्लूर चैप्टर के नवगठित मंत्रीमंडल का गठन, संगठन विस्तार पर रहा विशेष जोर।

आर्यवैशक कल्याण मंडपम, नेल्लूर में आयोजित बैठक में विप्र फाउंडेशन जोन 16-B के नेल्लूर चैप्टर की वर्ष 2026–2028 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री राणमल राजपुरोहित ने की।

बैठक में रीजनल महामंत्री श्री भगवान व्यास, जोन अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद पारीक एवं जोन महामंत्री श्री राजेंद्र गौड़ सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं सेवा प्रकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही चित्तूर, अनंतपुर, करनूल एवं मदनपल्ली सहित नए चैप्टरों के गठन का संकल्प लिया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

इस समाचार को प्रतिष्ठित दैनिक दक्षिण भारत राष्ट्रमत में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…