राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन ने किया आईजी लक्ष्मण गौड़ का सम्मान।

जोनल समाचार

भरतपुर 15 जुलाई 2019। विप्र फाउंडेशन, भरतपुर इकाई के प्रतिनिधियों ने भरतपुर में नवनियुक्त आईजी श्री लक्ष्मण गौड़ का सम्मान किया। इस अवसर पर फाउंडेशन पदाधिकारियों ने श्री लक्ष्मण गौड़ को अंगवस्त्र ओढ़ा कर और प्रतीक स्वरुप तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भरतपुर जिलाध्यक्ष श्री नेमीचंद मुद्गल ने श्री गौड़ से संभाग स्तर पर पुलिस व्यवस्था ठीक कर अपराधों पर अंकुश लगाने की गुजारिश की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भारद्वाज, श्री गंगाराम, श्री नेमीचंद मुद्गल, संभाग प्रभारी श्री दयाचंद पचौरी, युवा जिलाध्यक्ष श्री उमेश पाराशर, जिला व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में भरतपुर में नवनियुक्त श्री लक्ष्मण गौड़ से मिलकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारिक समस्याओं को लेकर आई जी के साथ विशेष चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के श्री नरेंद्र गोयल श्री भगवानदास बंसल श्री जयप्रकाश बजाज आदि उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…