राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन ने टिकेत द्वारा ब्राह्मणों के प्रति अभद्र भाषा पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन ने टिकेत द्वारा ब्राह्मणों के प्रति अभद्र भाषा पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

गुडगांव 28 दिसंबर 2020। राकेश टिकेत द्वारा ब्राम्हण समाज के खिलाफ दिए गए अशोभनीय आपत्तिजनक वक्तव्य पर विप्र समाज ने रोष प्रकट किया है। विप्र फाउंडेशन हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ट ने कहा कि टिकेत द्वारा हाल में दिए गए बयान से संपूर्ण विप्र समाज की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। विप्र फाउंडेशन हरियाणा राकेश टिकैत के इन बयानों का कड़ा विरोध करता है। श्री कुलदीप वशिष्ट ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज कभी भी जातिवादी नहीं रहा बल्कि हमेशा ब्राम्हणों ने सभी जातियों का सम्मान किया है। ऐसे में अगर कोई विप्र समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा तो उसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्राम्हणों का राजनीति में या किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है। किसान आंदोलन के ना तो समर्थन में है और ना ही विरोध में है। श्री कुलदीप वशिष्ठ ने कहा कि विप्र समाज के खिलाफ टिकेत द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी समाज में संगठन को जातीय आधार पर विभाजित करने की कोशिश है। उन्होंने राकेश टिकैत को आगाह किया करते हुए कहा वह समाज के प्रति अनाप-शनाप बोलना बंद करें अन्यथा पूरे देश में उसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जिला उपायुक्त से लेकर महामहिम राष्ट्रपति तक को ज्ञापन दिया जायेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…