राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन ने शुरू किया एक और प्रकल्प "विप्र विवाह सहयोग समिति"।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन ने शुरू किया एक और प्रकल्प "विप्र विवाह सहयोग समिति"।

दिल्ली, 8 मार्च 2021। दिल्ली के छतरपुर में महिला दिवस पर आयोजित श्री अभ्युदय उत्सव के मौके पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने प्रकल्पों का एक और नया अध्याय जोड़ते हुए गरीब और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के लिए "विप्र विवाह सहयोग समिति" का गठन किया। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्या के विवाह में विप्र केयर के माध्यम से 21000/- रुपयों की राशि का सहयोग करने का निर्णय महिला समागम दिल्ली में लिया गया। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमे दिल्ली की श्रीमती चन्द्रकान्ता राजपुरोहित, रायपुर की श्रीमती सोनाली शर्मा एवं सवाई माधोपुर की डॉ.विमला शर्मा इस समिति की सदस्य होंगी। इन्हीं के द्वारा योजना बाबत धन संग्रह व आवेदन स्वीकृति दोनों कार्य संपादित किये जाएँगे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…