राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा "परिचय पड़ोसी से" कार्यक्रम शुरू।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा "परिचय पड़ोसी से" कार्यक्रम शुरू।

हावड़ा, 21 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा एक अभिनव कार्यक्रम "परिचय पड़ोसी से" की श्रंखला आरंभ की गई है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने सन्निकट रहने वाले समाज जनों से परिचय वह अपनत्व में विस्तार करना है। सिर्फ आपातकाल में ही नहीं अपितु शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कार, वैवाहिक रिश्ते कायम करने आदि में परस्पर सहयोग अवश्यंभावी है। ऐसे में जरूरत है कि प्रथम हम अपने आसपास रहने वाले स्वजनों से परिचित हो। उनसे स्नेह विकसित करें। निज परिवार से वृहद् परिवार की स्थापना का प्रयास हम सब को निश्चित रूप से सुखदाई दूरगामी परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। इसी श्रंखला में दक्षिण हावड़ा अंचल में निवासरत राजस्थान हरियाणा के परिजनों के साथ एक गेट टूगेदर आयोजित की गई है। इस अवसर पर हावड़ा जिला के अध्यक्ष श्री किशन लाल चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम 1 महीने तक चलेगा जिसमें सभी विप्र अपने आसपास के विप्रो से संपर्क कर हमें उनके डाटा उपलब्ध करवाएंगे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…