राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन पोंडा चैप्टर में 2026–2028 की नई कार्यकारिणी का गठन

विप्र फाउंडेशन पोंडा चैप्टर में 2026–2028 की नई कार्यकारिणी का गठन

विप्र फाउंडेशन जोन 12A के पोंडा, गोवा चैप्टर की साधारण सभा में संगठन को नई दिशा देने हेतु वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर भवानी शंकर पुरोहित तथा महामंत्री पद पर भारत सिंह राजपुरोहित को दायित्व सौंपा गया।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं विप्र समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। जोन अध्यक्ष गोपीकृष्ण जोशी एवं रीजनल महामंत्री भगवान व्यास ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक विप्र बंधुओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान के साथ यह संकल्प लिया गया कि पोंडा, गोवा चैप्टर समाजहित, संगठन सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…