राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा इकाई ने जरूरतमंद थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को दीया रक्त।

जोनल समाचार

बांसवाड़ा 15 अगस्त 2020। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जान बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने रक्तदान किया। 15 अगस्त को ब्लड बैंक के प्रभारी श्री नरेंद्र बघेल ने विप्र फाउंडेशन के रक्त संकल्प प्रभारी श्री वीरेंद्र भट्ट से संपर्क किया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड की तुरंत आवश्यकता के बारे में बताया। श्री भट्ट के आग्रह पर ठीकरिया निवासी शिक्षक श्री लोकेश त्रिवेदी और श्री निखिल ठाकुर ने तुरंत ही खून देने के लिए हामी भरी और अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया एमजी अस्पताल के सुरेटेंडेंट ने विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की तत्परता एवं सहृदयता के लिए आभार जताते हुए कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित दोनों बच्चों में एक मरीज को बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ गई। इस पर सोशल मीडिया के जरिए इसी रक्त श्रेणी के रक्त दाताओं को तलाशना शुरू हुआ और अंत में उसकी भी पूर्ति कर दी गयी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…