राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा संस्कार शिविर का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा संस्कार शिविर का आयोजन।

बांसवाड़ा 5 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन के जिला संस्कार प्रमुख श्री शैलेश भट्ट के सानिध्य में गढ़ तहसील के खेड़ा गांव में 14 दिवसीय संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बटुकों को को योग, मुद्रा, गायत्री मंत्र, प्रातः संध्या वंदन, गणपति वंदन, और अथर्वशीर्ष पाठ का अभ्यास कराया गया। शिविर का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर और ईश वंदना से किया। विप्र फाउंडेशन जिला मीडिया प्रभारी श्री अनुज द्विवेदी ने बताया की इस अवसर पर खेड़ा इकाई अध्यक्ष श्री नितेश द्विवेदी श्री भीमाशंकर भट्ट, श्री सतीश भट्ट, श्री सुभाष द्विवेदी, श्री राजेंद्र भट्ट, श्री दयाल लाल द्विवेदी, श्री हितेश द्विवेदी, श्री अंकित द्विवेदी, श्री गिरीश भट्ट के अलावा शहर के अनेक गणमान्य विप्र गण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…