राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन, बांसवाड़ा द्वारा रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह होगा आयोजित।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन, बांसवाड़ा द्वारा रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह होगा आयोजित।

बांसवाड़ा 15 अक्टूबर 2020। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा नगर की बैठक शुक्रवार शाम को त्रिंबकेश्वर शिव मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष श्री योगेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई इसमें श्री नवनीत जोशी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। जिला महामंत्री श्री जनक भट्ट ने बताया कि इस बैठक में भावी कार्यक्रमों जिसमें आगामी 31 अक्टूबर को परतापुर में रक्तदान शिविर और उसी दिन प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित करने पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा संकल्प जिला प्रभारी श्री प्रज्ञेश पंड्या श्री अमित शुक्ला श्री नीरज पाठक श्री नारायण त्रिवेदी श्री भूदेव भट्ट और श्री अमित दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सर्व सनातन जागरण मंच के जिला संयोजक श्री अनुराग सिंघवी को सम्मानित किया गया। बैठक में श्रीमती खुशलता भट्ट, श्रीमती हिना भट्ट, श्री नरेश पंड्या, श्री दीपक मेहता, श्री योगेश दिवाकर, श्री मनिहार जोशी, श्री विनोद जोशी, श्री विशाल जोशी, श्री राघव वैष्णव, श्री नारायण त्रिवेदी, श्री अशोक पुरोहित और श्री ललित मोहन जोशी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…