राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा ने रिट की तैयारी के लिए की निःशुल्क कोचिंग प्रारम्भ।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा ने रिट की तैयारी के लिए की निःशुल्क कोचिंग प्रारम्भ।

खेड़ा (बांसवाड़ा), 15 जनवरी 2021। बाँसवाड़ा जिला अंतर्गत खेडा ग्राम में विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में रिट की तैयारी हेतु १४ जनवरी से निःशुल्क कोचिंग प्रारम्भ की गयी है। विप्र फाउंडेशन ने समाज में अभूतपूर्व जागृति व अभिनव कार्य किये है, पूरे देश के ब्रह्म समाज में बेजोड़ एकता का माहौल बन रहा है। आइये हम समाजहित में समय व संगठन का भरपूर उपयोग करें। आगे बढ कर ऐसे आयोजनों में सहयोग व मार्गदर्शन करें। खेडा ग्राम में रिट के परीक्षार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी और रिट की पूरी तैयारी कराइ जाएगी। राज्य के सभी विप्र परीक्षार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी, इस आशय का समाचार मीडिया के द्वारा प्रचारित किया जा रहा है। इस कोचिंग के उद्घाटन के अवसर पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। विप्र फाउण्डेशन की खेडा इकाई रक्त दान मे भी अग्रणीय है, बच्चों को संस्कार शिविर लगा कर ब्रह्म कर्म कार्य शिखाये जा रहे है। खेडा इकाई व समस्त ग्राम के बंधुओं का इन कार्यो के लिये अभिनंदन स्वागत।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…