बिसाऊ, 17 दिसम्बर 2017 विप्र फाउंडेशन बिसाऊ ईकाई की तरफ से जटिया स्कूल बिसाऊ में 125 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गयी । फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोहर लाल भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि दान पुण्य से धन कभी कम नही होता, ज़रूरतमंद की मदद करना भारतीय संस्कृति की सनातन परंपरा है। विप्र फाउंडेशन के महावीर प्रसाद सोती की प्रेरणा से आयोजित इस वितरण समारोह की खास बात ये रही कि कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को स्वेटर दी गयी ताकि किसी मे हीन भावना नही आये और सब समान ही समझे। इस प्रकार बिना किसी भेदभाव के सभी को वितरण करके एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने मनोहर लाल भारद्वाज व महावीर प्रसाद सोती सहित विप्र फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय का सहयोग करते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर गोपीकिशन पारीक, भागीरथ मीणा, यशवंत, मोहनलाल, रणवीर सिंह, रामप्रताप, विजय कुमार, महेंद्र कुलहरि, आनन्दी, शायर कंवर, सुशीला, धर्मचन्द, विक्रम, चन्द्रप्रकाश, आदि उपस्थित थे जबकि संचालन ताराचंद वरिष्ठ अध्यापक ने किया।
विप्र फाउंडेशन बिसाऊ ईकाई की तरफ से स्वेटर वितरित
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…