राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन बीकानेर ईकाई द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

जोनल समाचार

बीकानेर 18 अप्रैल 2018। विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम जस्सूसरगेट स्थित जिला कार्यलय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विफा के प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत एवं जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने जिला कार्यलय में भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष माल्यापर्ण कर प्रसाद वितरण किया। प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि ब्राह्मण का कार्य समाज को दिशा देनेवाला बताते हुए भगवान परशुराम के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की। वहीँ जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। श्री प्रभाशंकर रंगा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश पर केरियल काउंसलिंग का शिविर आयोजित किया जाएगा। विफा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में घोषणा की कि आगामी दिनों में युवा प्रकोष्ठ द्वारा लर्न एंड अर्न कार्यक्रम आयोजित कर विप्र विधार्थियो को सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में महामंत्री सुभाष जोशी विफा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, अशोक तिवाड़ी, नंदकिशोर गालरिया, हेमंत सेवग, अरूण कल्ला, नन्द किशोर गालरिया,विष्णु पारीक, राहुल पारीक, राजा पारीक, ऋषि पारीक, आकाश पारीक, लखन पारीक, शेखर, गोविन्द सारस्वत, प्रेरणा पारीक, कोमल, दिनेश जोशी, वाशुदेव जोशी, पीयूष जोशी, दिनेश गोड, शिवराज पंचारिया, भुवनेश पुरोहित, शिवदत्त ओझा, मनोज पारीक, यश पारीक, सुनील,गोकुल व्यास, गिरधर जोशी, सुभाष जोशी, अशोक तिवारी, जयदीप जाजड़ा, नरेश शकद्वीपीय, रमेश उपाध्याय, रवि उपाध्याय, मनोज पुरोहित, अशोक आचार्य, धीरज पारीक, राहुल पारीक राजाराम आदि विप्र बन्धुओ ने आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने विश्व कल्याण की कामना की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…