राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन बीकानेर ने कोरोना जागरूकता संदेश लिखें पतंगों का किया वितरण।

विप्र फाउंडेशन बीकानेर ने कोरोना जागरूकता संदेश लिखें पतंगों का किया वितरण।

बीकानेर 11 मई 2021। विप्र फाउंडेशन बीकानेर और बीकानेर सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना बीच बीकानेर स्थापना दिवस (आखातीज) के पर्व और जिलाध्यक्ष राजकुमार ब्यास के जन्मदिवस पर कोरोना बचाव संबंधी संदेश उकेरी पतंगों का वितरण किया गया। जिला महामंत्री योगेश बिस्सा ने बताया कि वरिष्ठ नेता रमेश व्यास, विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, नारायण दास किराडू द्वारा कोरोना से जागरूकता हेतु संदेश लिखी पतंगों का विमोचन किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि संगठन द्वारा कोरोना काल में भी सेनीटाइजर, मास्क व आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण अभियान जोर शोर से चलाया गया था। आज कोरोना जागरूकता हेतु संदेश लिखें पतंगों का निशुल्क वितरण किया गया है। इस दौरान आसाराम पवार, सचिव के. सी. ओझा, छोटू लाल चुरा, लक्ष्मण पंवार, दिनेश ओझा आदि उपस्थित थे

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…