राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन बड़नगर द्वारा कवि प्रदीप की जन्मजयंती पर विशेष कार्यक्रम।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन बड़नगर द्वारा कवि प्रदीप की जन्मजयंती पर विशेष कार्यक्रम।

बड़नगर, 6 फ़रवरी 2021 । राष्ट्रगौरव पंडित रामचंद्र द्विवेदी, कवि प्रदीप की जन्मजयंती पर प्रदीप उद्यान, बड़नगर स्थित राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा की अगुवाई में विप्र बंधुओ और बड़नगर परमार्थ मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने माल्यार्पण किया व बड़नगर की माटी में जन्मे राष्ट्रगौरव प्रदीप जी के लिखे गीतों द्वारा हर जन जन के ह्रदय में राष्ट्रभक्ति के भाव जागृति का स्मरण किया। कवि प्रदीप की स्मृति को चिरस्थाई रखने के भाव से संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में प्रतिवर्ष प्रदीप जी की जन्मजयंती 6 फरवरी पर किसी एक साहित्यकार को पुरुस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर बड़नगर विधानसभा प्रत्याशी 2018 संजय शर्मा, श्याम शर्मा, परमार्थ संस्था अध्यक्ष रितेश चाँदीवाला, नगर पालिका सीएमओ संदेश शर्मा, छन्याति ब्राह्मण समाज संयोजक मोहन शर्मा, सुभाष पण्डिया, अरविंद व्यास, मनोज यादव पार्षद, राधेश्याम गेहलोद, संदीप यादव, लाखन सिंह चावड़ा, रवि यादव, कार्तिक विजयवर्गीय, प्रखर चौहान, सुशांत संगतानी आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मेहुल शर्मा द्वारा दी गयी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…