राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने किया पूनम शर्मा का सम्मान ।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने किया पूनम शर्मा का सम्मान ।

भरतपुर, 17 दिसंबर 2020। विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर कुमारी पूनम शर्मा का सम्मान किया। जिले की बेटियां खेल में अब भरतपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर रही है। शहर की कृष्ण नगर निवासी श्री मुरारी लाल शर्मा एडवोकेट की सुपुत्री सुश्री पूनम शर्मा ने वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा महाराष्ट्र के अमरावती में 5 से 8 दिसंबर को आयोजित 21वीं वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता के अलावा देश के कई राज्यों की प्रतियोगिताओं में सुश्री पूनम शर्मा ने हिस्सा लिया था। विप्र फाउंडेशन भरतपुर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वह ऐसे ही भरतपुर का व देश का नाम रोशन करती रहेगी। उनके उत्साहवर्धन के लिए विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंदु शेखर शर्मा, वशिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर, प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती बबीता शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री बृजभूषण पाराशर, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ श्री देव आशीष भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री उमेश पाराशर आदि उपस्थित रहे। सभी ने बहन पूनम शर्मा का माला अंग वस्त्र शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और भगवान परशुराम जी का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…