राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन भीनमाल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन भीनमाल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित।

भीनमाल, 8 सितंबर 2020। विप्र फाउंडेशन द्वारा रविवार को होनहार प्रतिभा के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भीनमाल की हीस्थानीय मार्ग कॉलोनी निवासी कक्षा दसवीं में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सुश्री याशिका सुपुत्री श्री श्याम सुंदर दवे को विप्र फाउंडेशन द्वारा साफा माला व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर राज्य स्तरीय रत्न भूषण अलंकार 2020 से सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि हर वर्ष यह राज्य स्तरीय रत्न भूषण अलंकार 2020 होनहार छात्र छात्राओं को देकर सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर श्री बद्रीनारायण गौड़, श्री जवाहर दवे, श्री दिनेश दवे, श्री नवीन शर्मा, श्री हितेश दुबे, डॉ घनश्याम व्यास, श्री कुलदीप यादव, श्री राजा शर्मा, श्री श्याम सुंदर दवे सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…