राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन, भीलवाड़ा ने किया ईको-फ्रेंडली गणेशजी की मूर्तियों का अनावरण

विप्र फाउंडेशन, भीलवाड़ा ने किया ईको-फ्रेंडली गणेशजी की मूर्तियों का अनावरण

भीलवाड़ा, 16 अगस्त 2020 । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फॉउंडेशन जोन-1ए के भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र सुल्तानिया, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ज्योति आशीर्वाद व पदाधिकारियों के सानिध्य में ईको फ्रेंडली गणेशजी की मूर्तियों का अनावरण किया गया। जिला प्रवक्ता लोकेश तिवारी ने बताया कि पर्यावरण शुद्धिकरण को ध्यान में रखते हुए विप्र फॉउंडेशन परिवार के बापू नगर स्थित हरीश ओझा की सुपुत्री कामाक्षी व देवांशी ओझा ने लॉक डाउन के दौरान प्रकृति का संदेश मिट्टी के हो गणेश की सोच के साथ प्राकृतिक रूप से शुद्ध मिट्टी में गंगाजल, गोमूत्र व गुलाबजल से निर्मित गणेश जी की मूर्तियां बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गणेश स्थापना के बाद जब मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है तो केमिकल युक्त मूर्तियों की जिस तरह दुर्दशा होती है, साथ ही वह पानी मे भी नहीं घुलती है जिससे प्रदूषण का खतरा बढ़ता है व धार्मिक भावना को भी ठेस पहुँचती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के गणेश जी बनाने का खयाल आया। इन मूर्तियों को प्लास्टिक की ट्रे के साथ दिया जा रहा है जिससे विसर्जन के समय मिट्टी इन्ही ट्रे में रहेगी, जिसमे आप पुनः नए छोटे पौधें भी लगा सकते हो। इस अवसर पर श्री गोपाल कृष्ण पारीक, श्री संजय शर्मा, श्री दीपक गौड़, श्री लक्ष्मीनारायण व्यास, श्रीमती सविता जोशी, श्रीमती मधुबाला शर्मा, श्रीमती साधना भट्ट, श्रीमती अनुराधा ओझा, श्रीमती मोनिका औदीच्य, श्रीमती दया गौड़, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती मौसमी ओझा, श्रीमती अंजू ओझा आदि महिलाये उपस्थित थी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…